पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेंज हिल्स इस्टेट, पुणे द्वारा विकसित नवाचारी पहल
“वर्ड वंडर्स : एक दृश्यात्मक पठन यात्रा”
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेंज हिल्स इस्टेट, पुणे में “वर्ड वंडर्स : एक दृश्यात्मक पठन यात्रा” नामक पठन कार्ड विकसित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आधारभूत एवं प्रारंभिक स्तर के विद्यार्थियों में साक्षरता कौशलों का सुदृढ़ विकास करना है।
प्रमुख विशेषताएँ
1. साक्षरता कौशलों का क्रमबद्ध विकास
– ध्वनि-पहचान, शब्द-पहचान, पठन प्रवाह, पठन-बोध तथा आलोचनात्मक चिंतन का व्यवस्थित विकास।
– विद्यार्थियों में पढ़ने, समझने और अभिव्यक्त करने की क्षमता को सशक्त बनाना।
2. स्तरानुसार विशेष फोकस
– आधारभूत स्तर : सरल शब्दों एवं व्यंजन समूहों के माध्यम से ध्वन्यात्मक जागरूकता तथा प्रारंभिक पठन आत्मविश्वास का विकास।
– प्रारंभिक स्तर : विषय-आधारित पठन कार्डों के माध्यम से रचनात्मकता, सहयोग, संप्रेषण कौशल, नेतृत्व, सहानुभूति तथा समस्या-समाधान क्षमता का संवर्धन।
3. चार-चरणीय साक्षरता चक्र
– चित्र-वर्णन
– समझ के साथ पठन
– पठन-बोध
– पुनरावलोकन एवं चिंतन
यह प्रक्रिया विद्यार्थियों को देखो → पढ़ो → समझो → चिंतन करो की प्रभावी अधिगम यात्रा प्रदान करती है।
4. समग्र अधिगम का समावेशन
– साक्षरता कौशलों के साथ-साथ मूल्यों, भावनात्मक विकास तथा वास्तविक जीवन से जुड़ाव को प्रोत्साहित करना।
– अधिगम को आनंददायक, सार्थक और अनुभवात्मक बनाना।
आरएचई पुणे-रीडिंग कार्ड्स पर लेख देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
अंग्रेज़ी रीडिंग कार्ड्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
हिंदी रीडिंग कार्ड्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें